शंभुवाला में 18.50 करोड़ रुपये लागत के दो पुलों का भूमि पूजन

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने मंगलवार को मारकंडे नदी पर शंभुवाला में 18.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दो पुलों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभाम्भ किया।

★ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्रीय सरकार ने हमारे क्षेत्र में इन दो अति महत्वपूर्ण पुलों की सौगात दी है। हम इसके लिए नरेन्द्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का क्षेत्रवासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं।

★ हम नाहन क्षेत्र के विकास और जन सेवा के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 छोटे और बड़े शानदार पुलों और कई महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

★ हमारे नाहन क्षेत्र के लोगों को आज भी स्मरण है कि किस प्रकार नाहन क्षेत्र के हमारे कई गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाया करते थे, किन्तु वर्तमान में हमारे लोगों के पास पुलों की सुविधा है।

★ नाहन क्षेत्र चारों ओर से छोटी बड़ी नदियों और खडडों से घिरा है, बरसात में आम जन जीवन दूभर हो जाया करता था, बच्चों को स्कूल, कर्मचारियों को कार्यालय, माताओं, बहनों, बुजुर्गों, और रोगियों को अस्पताल और बाजार तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता था।

★ यही नहीं विगत में कई विवाह बारातें मारकंडा नदी के तेज बहाव में बहने की दुर्घटनाएं भी हुई हैं।

★ नाहन क्षेत्र के विकास के लिए हम दिन-रात अथक कार्य कर रहे हैं जिसमें हमें क्षेत्र की जनता का संपूर्ण सहयोग, योगदान और आशीर्वाद मिल रहा है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top