शिक्षक दिवस की समस्त गुरूजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सर्वप्रथम, मैं शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर समस्त गुरूजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज देश के दूसरे राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस है। उनके जन्म दिवस को संपूर्ण देश में शिक्षक दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
★ शिक्षक दिवस के अवसर पर आज रा.व.मा.पा. माजरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
Main Photo Section
Main Content Section

★ इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षकों एवं अन्य शिक्षाविदों को सम्मानित करने का कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन ढंग से मनाया गया।
★ ‘‘अपना गांव अपना देश’’ सामाजिक संस्था द्वारा हमें भी सम्मानित किया गया जिसके लिए हम आभारी हैं।
★ विद्यार्थी यदि शिक्षा के प्रति पूर्ण रूपेण समर्पित हों तो गुरूजनों से उन्हें संपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है और नरेन्द भाई मोदी की तरह विश्व की शख्सियत बन कर देश और समाज की सेवा का अवसर पा सकते हैं।
★ इस मौके पर हमने रा.व.मा.पा. माजरा के मैदान में 7 करोड़ की लागत से लगाए जा रहेे हॉकी एस्ट्रोटर्फ कार्य का निरीक्षण भी किया। इस हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लगने से सिरमौर जिला के हॉकी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधा प्राप्त होगी।
★ इसके अलावा स्कूल में बनाए जा रहे परीक्षा हॉल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।