हर प्रकार के रोगियों के लिए मैडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन खुला"
कोरोना महामारी ने इलाके को घेरा, गांव–गांव, घर–घर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। सरकार की ओर से, हमारी ओर से प्रयास किए गए कि आइसोलेशन में रोगियों को सहायता पहुंचाई जा सके और जो रोगी अति गंभीर हो गए उन्हें डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में दाखिल करवाया गया।
Main Photo Section
Main Content Section
कोरोना महामारी ने इलाके को घेरा, गांव–गांव, घर–घर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। सरकार की ओर से, हमारी ओर से प्रयास किए गए कि आइसोलेशन में रोगियों को सहायता पहुंचाई जा सके और जो रोगी अति गंभीर हो गए उन्हें डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में दाखिल करवाया गया।
* यह बात हम सबको ज्ञात है कि इससे पूर्व कोरोना के गंभीर रोगियों को आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए जाना होता था। हमारे अस्पताल के चिकित्सकों और पैरा मैडिकल ने अच्छी मेहनत की और अनेक बहुमूल्य जीवन बचाने में कामयाब हुए।
* हमें दुख है कि अनेक भाई–बहनें भी इस कोविड महामारी का ग्रास बन गए।
* कोविड रोगियों की संख्या घटने पर पूरे अस्पताल को सैनिटाईज किया गया और हर प्रकार के रोगियों के लिए मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल को खोल दिया गया है।
* सभी भाई–बहनों से हमारी प्रार्थना की है कि कोविड महामारी को हलके में न लें और पूरी तरह सावधानी बरतें।
* हम प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से नाहन आकर जिला सिरमौर में कोरोना महामारी से निपटने के लिये की जा रही व्यवस्थाओं और प्रबंधों की समीक्षा की और आगामी आदेश दिए।
-डा. राजीव बिन्दल