हिमाचल को 3920 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करना प्रदेश के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि यह सहायता सभी राज्यों को नहीं मिली, बल्कि चुनिंदा राज्यों में हिमाचल को सबसे अधिक सहयोग दिया गया है, जो प्रधानमंत्री के हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह को दर्शाता है।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण प्रदेश का बजट ₹58 हजार करोड़ से घटकर ₹54 हजार करोड़ तक पहुंच गया था, लेकिन केंद्र की इस विशेष सहायता से बजट फिर से ₹58 हजार करोड़ के स्तर पर पहुंचा है।
  अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि यह सहायता प्रदेश के रुके हुए विकास को फिर से गति देगी और भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि हिमाचल के हितों के साथ कोई समझौता न हो।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top