30 मई का दिन हम सबके लिए अत्यंत शुभ और गौरवशाली दिवस है

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.20.19 AM (2)

Main Content Section

         आज 30 मई का दिन हम सबके लिए अत्यंत शुभ और गौरवशाली दिवस है। आज ही के दिन, 2 वर्ष पूर्व देश में दूसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन हुआ था। 

          मैं इस ऐतिहासिक एवं पावन अवसर पर आप सबको बधाई और शुभकामनाएं भेंट करता हूं।

         नरेन्द्र मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी की गरिमामय उपस्थिति में हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र की 36 पंचायतों के लिए 200 होम आइसोलेशन किटें, 1000 ओटस के पैकेट, 600 च्यवनप्राश के डिब्बे और 10 हजार मास्क रवाना किए।

        हमारे भाजपा कार्यकर्ता कोरोना प्रभावित/संक्रमित परिवारों को इस सामग्री का पंचायतवार वितरण के लिए निकल पड़े हैं।

         मेरा आप सबसे आग्रह है, कोरोना काल की इस संकट की घड़ी में आप एक दूसरे का सहयोग जरूर करें, अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

-आपका डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top