कालाआम उप-तहसील खुलने पर पंचायतों द्वारा धन्यवाद कार्यक्रम
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज बुधवार को हमने नाहन विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में श्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा उप-तहसील खोलने की स्वीकृति के दृष्टिगत विभिन्न पंचायतों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
★ इस अवसर पर कालाआम मुख्य द्वार से माता बालासुंदरी पैलेस तक एक रोड़ शो भी निकाला गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
★ भारी बारिश के बावजूद कालाआम पहुंचने पर क्षेत्र के सैंकड़ोें लोगों ने जिस प्रकार फूल मालाओं से हमारा स्वागत और अभिनंदन किया उसके लिए आप सबका कोटि-कोटि धन्यवाद।
★ ढोल नगाड़ों के बीच हाथों में भाजपा का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उप तहसील और पांच पटवार सर्कल मिलने पर धन्यवाद कार्यक्रम में खुशी में झूमते नजर आए।
★ कालाआम इलाके का बहुमुखी एवं चहुंमुखी विकास शुरू किया गया जिसकी उपेक्षा लगातार कांग्रेस सरकार द्वारा की जाती रही है। कालाआम-त्रिलोकपुर में नामी उद्योग आए तो श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा औद्योगिक पैकेज दिया गया उस समय आए, जिससे हजारों लोगों का रोजगार मिला परन्तु कांग्रेस ने यहां पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं किया।
★ वर्तमान सरकार ने कालाआम, नागल सुकेती और विक्रम बाग को पक्की सड़क से जोड़ा। मोगीनंद-नागल सुकेती -विक्रमबाग को बड़े पुल के साथ जोड़ा जा रहा है। कालाआम-त्रिलोकपुर रोड, काला आम-आमवाला-नाहन रोड़ का विकास किया गया। कालाआम औद्योगिक क्षेत्र की गलियों को सड़कों को पक्का करने के लिए 15 करोड़ रुपये का कार्य चल रहा है।
★ इलाके को पीने का पानी देने के लिए 6 बड़े टयूब वैल लगा कर 6 नई पेयजल योजनाएं खड़ी की गई व दो और योजनाएं तैयार की जा रही है।
★ कालाआम-त्रिलोकपुर में 35 करोड़ रुपये की लागत से सिवरेज का कार्य चल रहा है। अनेकों सरकारी भवनों पर कार्य चल रहा है।
★ राजस्व कार्यालय में ग्रामीण लोगों का प्रतिदिन कार्य रहता है। मोगीनंद में एक पटवार सर्कल था जो कालाआम, मोगीनंद, नागल-सुकेती आमवाला-सैनवाला, विक्रमबा, देवनी सभी के लिए एक मात्र था। आज पालियो, विक्रमबाग-देवनी, कालाआम, नागल सुकेती व आम वाला -सैनवाला में पांच नये पटवार सर्कल बनाए गए हैं व इलाके को बहुत सुविधा मिली है।
★ नई उप-तहसील देकर हजारों लोगों का समय व धन बर्बाद होने से बचाया जा रहा है।
★ क्षेत्रवासियों को बधाई।

































































