"डा. बिन्दल ने मैडिकल काॅलेज एवं नाहन के नव निर्मित कोविड सेंटर का किया दौरा"
Main Photo Section
Main Content Section
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन के नव निर्मित कोविड सेंटर का दौरा किया। आज एक वार्ड में 5 नए रोगियों को दाखिला दिया गया है। डा. बिन्दल ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया।
मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. एन.के. महिन्द्रू और एम.एस. श्याम कौशिक भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।
इस अवसर पर डा. बिन्दल ने बताया कि मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के लिए 5.60 करोड़ रुपये की लागत से 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, एक करोड़ की लागत से लैपरोस्कोप और 1.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल कलर एक्स-रे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में 45 लाख रुपये की लागत से आॅक्सीजन पाईप लाईन बिछाई गई है। इसके साथ ही मैडिकल काॅलेज में पीएम केयरस फंड के तहत आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट (पीएसए) की स्थापना भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही प्रदेश सरकार द्वारा 25 स्टाफ नर्सों की नियुक्तियां मैडिकल काॅलेज के लिए की गई हैं जो कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत पैरा मैडिकल स्टाफ की नियुक्ति अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल पड़ी है, इसके लिए हमारा मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल पूरी तरह तैयार है। हमारे चिकित्सक और पैरा मैडिकल स्टाफ बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हमारे नाहन के मैडिकल काॅलेज में आने वाले प्रत्येक रोगी का बेहतरीन उपचार हो और उन्हें उच्च कोटि की मैडिकल सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें यहां-वहां न जाना पड़े।’’


































































