डॉ. बिंदल ने पालमपुर में भाजपा विधि एवं विधिक विषयक प्रकोष्ठ कार्यशाला में भाग लिया
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज शनिवार को पालमपुर में भाजपा विधि एवं विधिक विषय प्रकोष्ठ ( Law and Legal Department ) की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया।
कार्यशाला में विभिन्न संगठनात्मक विषयों, संगठनात्मक लक्ष्यों और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
भाजपा विधि एवं विधिक विषय प्रकोष्ठ, संगठन का एक महत्त्वपूर्ण विभाग है जो निर्वाचन प्रक्रिया एवं कानूनी मसलों पर समय-समय पर संगठन का सहयोग एवं मार्गदर्शन करता है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री विपिन सिंह परमार जी, विधायक पवन काजल जी, भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता श्री त्रिलोक कपूर जी, पूर्व विधायक श्री मुल्खराज प्रेमी जी एवम् श्री रवींद्र रवि धीमान जी, जिला अध्यक्षा श्रीमती रागिनी रुकवाल जी, प्रदेश संयोजक श्री अंशुल बंसल जी, सह-संयोजक श्री अरविन्द शर्मा जी, प्यार चन्द भाटिया आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहे।





































































