मोगीनन्द नागल सुकेती पुल की शिलान्यास पट्टिका विधिवत_स्थापित

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-19 at 15.18.16 (2)

Main Content Section

    * आज हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र की कालाआम पंचायत के सुकेती में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर हमने सुकेती में 1097.28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मोगीनंद-नागल सुकेती पुल की शिलान्यास पटिटका की विधिवत स्थापना भी की।

     * इस पुल का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने 14 नवम्बर को अपने प्रवास के दौरान सतीवाला में आयोजित समारोह में किया था।

      * मारकंडा नदी पर, इस अति महत्वपूर्ण पुल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसके बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों और उद्योगों में कार्यरत हमारे श्रमिक भाइयों को लाभ मिलेगा।

      * मुझे आपको यह बताते हुए एक बार पुनः हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि नागल सुकेती में पटवार सर्कल खोलने की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने नागल सुकेती में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा करते हुए उपायुक्त सिरमौर को शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

      * हमारे औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में उप-तहसील खोलने की घोषणा भी माननीय मुख्यमंत्री ने की है, जिसका लाभ क्षेत्र के हजारों की जनसंख्या को होगा।

 

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top