सोलन के शामती में बादल फटने की दुख घटना
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा सोलन के शामती क्षेत्र में अचानक बादल फटा जिसके कारण जमीन चल पड़ी। बहुत बड़ी-बड़ी चट्टाने उपर से नीचे को लुड़कते हुए लोगों के आशियानों को ध्वस्त करते हुए राजगढ़ रोड़ पहुंच गई।
डा. बिन्दल ने कहा कि इस क्षेत्र में 30 से अधिक बड़े-बड़े मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिनको तुरंत खाली करवा लिया गया जिनमें से एक भी मकान बचने वाला नहीं है। सबके पिलर और बिम्स टूटकर दायने-बायें हो गए हैं। यह बहुमंजिला इमारतें किसी भी समय गिर सकती हैं और गिरने पर साथ सटी और अधिक इमारतों को भी गिरा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि तीन बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई जिनकी केवल छतें दिखाई दे रही है।
डा. बिन्दल ने कहा कि सोलन में 50-60 साल के इतिहास में शहर के बीचों बीच पहली बार भयावह त्रासदी हुई। हम प्रशासन व सरकार से मांग करते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों और भवनों को हो रही परेशानी में तुरंत राहत प्रदान करें….!


































































