एक सुखद अनुभूति: पंजाहल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन
Main Photo Section
Main Content Section
आज शनिवार को धारटी क्षेत्र के पंजाहल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का उदघाटन करते हुए सुखद अनुभूति हो रही है। पंजाहल को मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने पीएचसी का तोहफा दिया है।
★ नाहन क्षेत्र में पीएचसी खुलने के आंकड़े चौंकाने वाले हैं किन्तु सत्य हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 7 पीएचसी खोली गई हैं जबकि पिछले 60-70 सालों में मात्र 6 पीएचसी खुली हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से पीएचसी अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है जहां पर किसी भी प्रकार की इमरजेसी में मरीज पहुंच सकते हैं।
★ शनिवार को एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान 5 विकास कार्यों के उदघाटन और एक कार्य का शिलान्यास किया।
★ प्रवास के दौरान 42.86 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र मंडलाह के भवन का उदघाटन किया।
★ इसके साथ ही धारटी क्षेत्र की महत्वपूर्ण धीड़ा-मोरियों सड़क के प्रथम भाग का उदघाटन भी किया। इस सड़क के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिसमें इसके प्रथम चरण के कार्य पर 1.16 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
★ हमने 52 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला मलगांव के भवन का शिलान्यास किया। काटल में दो सामुदायिक भवनों का उदघाटन किया।
★ एक ही कार्यकाल में शिलान्यास और उदघाटन केवल और केवल भाजपा सरकार में ही संभव है। नाहन क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए शिलान्यास में से अधिकतर विकास कार्यों का लोर्कापण इसी कार्यकाल में किया गया है।
★ धारटी क्षेत्र में विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्य जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में हुए हैं।
★ धारटी क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय तक सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष किया, किन्तु आज क्षेत्र के लोगों को घरद्वार पर ये सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
★ ढेरों विकास कार्यों के लिए धारटी क्षेत्र की जनता-जर्नादन को बधाई।
-डा. राजीव बिन्दल




































































