कांग्रेस सरकार के चार साल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और माफिया राज के, प्रदेश की जनता पर कहर बनकर बरसे : डॉ. बिंदल

Main Photo Section

Main Content Section

  भारतीय जनता पार्टी नाहन विधानसभा की जिला भाजपा कार्यालय नाहन में आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार के चार साल चारों ओर भ्रष्टाचार के, भाई-भतीजावाद के-माफिया राज के और प्रदेश की जनता पर कहर बनकर बरसे हैं।

सुक्खू सरकार ने गरीब जनता पर डाली टैक्स की दोहरी मार
  डॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि सुक्खू सरकार में प्रदेश की गरीब जनता पर दोहरी मार पड़ी है। कांग्रेस ने डीजल पर टैक्स लगाया, सीमेंट पर टैक्स लगाया, बिजली पर टैक्स लगाया, एचआरटीसी किराये पर टैक्स लगाया, स्टाम्प ड्यूटी पर टैक्स लगाया, स्कूल की फीस पर टैक्स लगाया, अस्पताल की पर्ची फीस पर टैक्स लगाया, ऑपरेशन पर, इलाज पर टैक्स लगाया। दूसरी ओर माफिया राज ने प्रदेश की सम्पदा को और आम जनता को लूटा।

टैक्स और लूट की सरकार बनकर रह जाएगी कांग्रेस सरकार
  डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश कि वर्तमान कांग्रेस सरकार टैक्स और लूट की सरकार के रूप में जानी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस सरकार के चार साल बनाम विकास बंद, स्कूल बंद, अस्पताल बंद, पीएचसी बंद, वेटरनरी अस्पताल बंद, सब तहसीलें बंद, पटवार सर्कल बंद, स्कूल में वर्दी बंद, हिमकेयर कार्ड बंद, सहारा योजना बंद, सड़कें बंद, बसें बंद, भ्रष्टाचार चालू, बिजली के बिल चालू, नशा-चिट्टा चालू। प्रदेश की सुक्खू सरकार तालाबंदी की सरकार, गरीब विरोधी सरकार, विकास विरोधी सरकार के रूप में जानी जाएगी।

45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, मित्रों पर धन लुटाया, जनता के लिए न पढ़ाई, न दवाई, न नौकरी
  डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सुक्खू सरकार सर्वाधिक कर्जा लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, कर्मचारियों, बेरोजगारों को प्रताड़ित करने वाली सरकार के रूप में जानी जाएगी। चार साल में 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज, मित्रों के लिए आलीशान गाड़ियां, कैबिनेट रैंक, ओएसडी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सलाहकार की फौज लगाकर, सीपीएस भर्ती करके प्रदेश के धन का दुरुपयोग किया और अपने लिए आलीशान दफ्तरों का निर्माण किया। जनता के लिए न पढ़ाई है, न दवाई है, न पेंशन है, न नौकरी है, न रोजगार है, न गारंटी पूरी है।

झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस, जनता की लूट-खसोट में लगी                                                                      डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर, कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार सड़कों पर नारे लगाकर जनता के पैसे की, जनता के समय की बर्बादी कर रही है। झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार जनता की लूट-खसोट में लगी है।
महिलाएं 75 हजार रुपये का इंतजार कर रही हैं, जिन्हें दिसंबर 2022 से 28 लाख बहनों को 1500 रुपये महीना मिलना था, उन्हें छला गया। बेरोजगार युवा 1 लाख सरकारी नौकरी, 5 लाख रोजगार की इंतजार में हैं, जो उन्हें 2022 में मिलना था। जनता मुफ्त बिजली की इंतजार में है, जो उन्हें 2022 से मिलनी थी।

कांग्रेस की मायावी बातों में दोबारा नहीं आएगी जनता
   डॉ. बिंदल ने कहा कि अब कुछ भी कर लो कांग्रेस वालों, जनता समझदार है, दोबारा आपकी मायावी बातों में नहीं आएगी। कांग्रेस पार्टी मायावी पार्टी है, देशद्रोहियों के साथ खड़ी हो गई है, इसलिए अपना रास्ता भटक चुकी है। इस पार्टी को और कांग्रेस सरकार को अब जनता सबक सिखाएगी।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top