हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का नाहन आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया आत्मीय स्वागत

Main Photo Section

Main Content Section

  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आज नाहन आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जुड्डा का जोहड़ हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने शॉल एवं हिमाचली टोपी भेंट कर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सम्मानित भी किया।
  डॉ. बिंदल ने उनके नाहन आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं सुखद प्रवास के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी के नाहन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक, नाहन में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
  इस अवसर पर सांसद श्री सुरेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top