Loading Title...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर नाहन के ऐतिहासिक रानीताल शिवालय और प्राचीन पौड़ी वाला शिवालय में माथा टेका, पूजा-अर्चना और अभिषेक कर भोले नाथ का आशीर्वाद लिया।

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-02-16 at 18.52.47

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर नाहन के ऐतिहासिक रानीताल शिवालय और प्राचीन पौड़ी वाला शिवालय में माथा टेका, पूजा-अर्चना और अभिषेक कर भोले नाथ का आशीर्वाद लिया।
डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर नाहन रानीताल और प्राचीन पौड़ीवाला शिवालय में भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
पौड़ीवाला को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी कहते हैं
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पौड़ीवाला शिवालय को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी कहा जाता है। मान्यता है कि जब रावण स्वर्ग की सीढ़ियां बना रहा था, तो उसने दूसरा पाँव पौड़ीवाला में रखा। यहाँ स्थापित स्वयंभू शिवलिंग को बहुत चमत्कारिक माना जाता है।
हर शिवरात्रि में शिवलिंग चावल के दाने के बराबर बढ़ता है
मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर के शिवलिंग का आकार हर साल शिवरात्रि पर चावल के एक दाने के बराबर बढ़ जाता है।
यह भी कहा जाता है कि यहाँ के प्राचीन बावड़ी को पांडवों द्वारा बनाया गया था।
शिवरात्रि और सावन के महीने में यहाँ लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन करने आते हैं और महादेव का अभिषेक करते हैं।
भाजपा सरकार में 85 लाख रुपये से हुआ पौड़ीवाला मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पौड़ीवाला शिवालय के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए भाजपा सरकार में वर्ष 2022 में करीब 85 लाख रुपये की लागत से मंदिर सौंदर्यकरण का बहुत ही शानदार कार्य शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि सौंदर्यकरण कार्य में मंदिर परिसर में भव्य गेट, पार्किंग, सामुदायिक भवन, लंगर हॉल, शौचालय आदि जन सुविधाओं आदि में इजाफा करना था।
डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर पौड़ीवाला में लंगर प्रसाद का वितरण भी किया और सेवा कार्य में भाग लिया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top