मेरा नाहन बदल रहा है, आइये सब मिलकर सहयोग करें
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिटी लाईवलीहुड सेंटर नाहन के निर्माण कार्य का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया…!! इसका शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने नाहन प्रवास के दौरान किया था..!! इस भवन में 4 ट्रेडों की क्लासें, कंप्यूटर लैब, एडमिन ब्लॉक, 50 बच्चों का हॉस्टल बनाया जा रहा हैं…!!
डा. बिन्दल ने कहा कि यह संस्थान हिमाचल का ऐसा पहला संस्थान बनने जा रहा है जिसमें बच्चों को शॉर्ट कोर्सिस के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी..!! साथ ही इसमें एक सेवा कार्यालय भी खुलेगा जिस पर लोग संपर्क करके भवन निर्माण, व अन्य कार्यों के लिए ‘‘ट्रेन्ड मैनपॉवर’’ यानि प्रशिक्षित मानवशक्ति की सेवाएं ले सकेंगे…!! इस संस्थान के माध्यम से हमारे सैंकड़ों बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार मिलेगा।
मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य और जाबल का बाग तथा धारक्यारी के लिए अलग से 11 केवी लाईन बिछाने के कार्य का निरीक्षण भी किया…!!


































































