मेरा नाहन बदल रहा है, विकास की अनेक उपब्धियां हासिल

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों में हमने अभूतपूर्व और रिकार्ड उपलब्धियां हासिल की है…!! आज नाहन ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत में हुए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आभार जताते हुए एक ‘‘धन्यवाद समारोह’’ का आयोजन किया गया…! मैं नाहन पंचायत के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभारी हूं, जिन्होंने धन्यवाद समारोह का आयोजन किया…!

मुझे खुशी है कि, हमने नाहन ग्राम पंचायत की धारक्यारी पेयजल योजना को 3.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाईन बिछाकर गिरि पेयजल योजना से जोड़ा दिया है…! इसके अलावा हमने हाल ही में कोटड़ी को भी इस योजना से जोड़ा है। इसके अलावा, नाहन ग्राम पंचपायत में सभी गांवों को स्वच्छ और समुचित मात्र में पेयजल उपलब्ध करवाने पर 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी…! 

हमारे लंबे प्रयासों के उपरांत आखिर हम जुड़डा का जोड-कोटड़ी-गाडडा संपर्क सड़क के लिए फारेस्ट की एनओसी प्राप्त करने में कायमयाब हो गए हैं…! इसी प्रकार हम, जाबल का बाग कंडईवाला मार्ग पर गदपेला में करीब 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी करंेगे…!! संपर्क मार्ग कांसीवाला-जाबल का बाग का भी सुधार किया जाएगा जिसके लिए समुचित बजट का प्रावधान किया जा रहा है…!!

आमजन की सहुलियत और मांग के अनुरूप जाबल का बाग और धारक्यारी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को कांसीवाला 33 केवी स्टेशन से जोड़ने के लिए अलग से 11 केवी का फीडर बनाकर लाईन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है…!

यह अत्यंत खुशी की बात है कि किराये के भवन में चल रहे जाबल का बाग पशु औषधायल को आज अपना भवन मिल गया है…!! नये भवन के लिए मैं क्षेत्रवासियों और पशुपालन विभाग को बधाई देता हूं…!

नाहन ग्राम पंचायत के बुब्बी धारक्यारी गांव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श गांव बनाया जा रहा है…!! गांव में सोलर लाईट, छोटे रास्ते, डस्टबिन, आदि कार्य के लिए पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है…!

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top