"2.5 लाख मास्क 18 मई को दिल्ली से शिमला पहुंचेंगे"

Main Photo Section

Main Content Section

  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की 100 कार्यकर्ता बहनों से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सम्वाद करते हुए उन्हें 21 लाख 17 हजार 900 फेस मास्क बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फेस कवर बनाना, बांटना, व लगाना केवल भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा की देन है और शेष समाज ने अब इसका अनुसरण किया है।

  डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी ने हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए अपनी ओर से 2.5 लाख मास्क भिजवाएं हैं जो कि 18 मई को शिमला पहुंच रहे है, जिसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार।

  वीडियो कांफ्रेस में बोलते हुए डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना संकट से जूझता हुआ देश व हिमाचल प्रदेश 3 लाॅक डाउन पूरे कर चुका है और चौथा लाॅकडाउन 18 मई से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का 20 मार्च से 17 मई तक का सफर प्रदेशवासियों के लिए अनेक प्रकार के कष्टों से भरा रहा, प्रतिदिन रोटी कमा कर खाने वालों के लिए, किसान, बागवान, रेहड़ी वाला, फड़ी वाला, छोटा दुकानदार, मजदूर सभी के लिए बहुत सी परेशानियां लेकर आया।

  उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हिमाचलवासियों ने जिस धैर्य का परिचय दिया, कफर्यू की पूर्ण रूपेण अनुपालना की वे बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, अनुशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार के कुशल प्रबन्धन के कारण हिमाचल प्रदेश में कोरोना का फैलाव बहुत सीमित रहा इसके लिए श्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं। जब हम विश्व व्यापी नुकसान का आकलन करते हैं व अन्य राज्यों में हुए रोग के फैलाव व आकलन करते हैं तो यह प्रतीत होता है कि हिमाचल में जनसेवा, हिमाचल में व्यवस्थाएं, हिमाचल में इलाज व अन्य सभी कार्य बाकी राज्यों से बेहतर हुए हैं, यह भाजपा हिमाचल प्रदेश का स्पष्ट मत है और यही वास्तविकता है।

  प्रतिपक्ष का नजरिया अलग हो सकता है, परन्तु सच्चाई उन्हें भी मालूम है कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने अच्छा काम किया है। आज का मुददा है कि कोरोना वायरस से प्रदेश को बचाना, इस काम में हिमाचल प्रदेश सरकार कामयाब है, अब कांग्रेस मुददे की बात न करके केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए अलग-अलग बयानात दे रही है। अब 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देश भर को दे दिया है, उसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा।

  हिमाचल के किसानों को, बागवानों को मजदूर को, मछली उत्पादक, मधु मक्खी पालक की, पशुपालक को, छोटे मझौले उद्योगों को, रेहड़ी-फड़ी, छोटे दुकानदार को सभी को इसका लाभ मिलेगा, नए उद्योग लगाने के लिए और उद्योगों से रोजगार सृजन के लिए विकास के लिए धन की उपलब्धता के रूप में पैकेज का लाभ होगा। इतना सब कुछ हो रहा है परन्तु इस पर कांग्रेस खामोश है, चुप तो होना ही था, क्योंकि उनको यह उम्मीद भी न थी कि जीडीपी का 10 प्रतिशत पैकेज के रूप में दिया जा सकता है।

  आओ, हम सब मिलकर हिमाचल को विकास के माडल के रूप में प्रस्तुत करें।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top