नाहन शहर में 48 फायर हइड्रान्ट्स लंगेगे: डा. बिन्दल

डा. राजीव बिन्दल ने फायर बिग्रेड के अधिकारियों, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों को लेकर शहर का दौरा किया और शहर में 48 स्थानों पर फायर हाईडेंड लगाना तय किया जिनको पक्के चौंबर के साथ कवर किया जाएगा।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि आगजनी से सुरक्षा के लिए नाहन शहर में 48 फायर हइड्रान्ट्स लंगेगे और भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में नाहन शहर में अभूतपूर्व कार्य हुए। उन्होंने कहा कि नाहन शहर करीब 500 वर्ष पुराना शहर है जहां हमेशा पीने के पानी की बहुत परेशानी रही, किन्तु वर्तमान में गिरि नदी से पानी उठाकर शहर की प्यास बुझाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

नाहन शहर की गलियां और बाजार बहुत तंग हैं, खुदा-ना-खास्ता, कभी आगजनी की घटना हो जाए तो ऐसी सूरत में फायर ब्रिगेड का पहुंचना, फायर ब्रिगेड के लिए पानी पहुंचाना नितांत आवश्यक रहता है। इसी के मददेनजर जहां नाहन शहर में फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग  बनाई गई, हर प्रकार की सुविधाएं उसमें दी गई हैं वहीं शहर में फायर के पानी के लिए अलग से लाईन बिछा कर नया कीर्तिमान बनाया गया है।

डा. राजीव बिन्दल ने फायर बिग्रेड के अधिकारियों, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों को लेकर शहर का दौरा किया और शहर में 48 स्थानों पर फायर हाईडेंड लगाना तय किया जिनको पक्के चौंबर के साथ कवर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने व भविष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना दोनों महत्वपूर्ण कार्य भाजपा की प्रदेश सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों में शामिल है और इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं और नाहन की जनता को बधाई देता हूँ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top