कोरोना की जंग में भाजपा के 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक उतरेंगे 2 लाख गावों में

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.22.21 (2)

Main Content Section

  भाजपा संगठन ने  कोरोना की तीसरी संभावित वेब को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तरह के अनूठे और अद्वितीय कार्य योजना के तहत देश के 2 लाख गांव में 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक उतारने की तैयारी कर ली है।

  * भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ किया।

  * राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के दृष्टिगत भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देश भर के 33 प्रातों/ केंद्र शासित प्रदेशों के 121 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  * एक दिवसीय यह प्रशिक्षण शिबिर  पांच सत्रों में आयोजित किया गया।

  * भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर देश के दो लाख गांव के लिये चार लाख हैल्थ वालिंटियर तैयार करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। यह वालंटियर संभावित कोविड वेव से समाज को जागरूक करने, समाज सेवा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

  * भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सेवा ही संगठन  के मूल मंत्र के साथ यह योजना शीघ्र ही  देश के 2 लाख गावों तक पहुचेगी।

  * विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के संयोजक भी हैं ने प्रशिक्षण शिविर में कहा कि हमें गांव स्तर पर बनाए जाने वाले स्वास्थ्य सवयं सेवकों को कोविड-19 के प्रति पूर्ण रूपेण जानकार बनाना है ताकि वे अपने गांव, अपने मोहल्ले  के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक कर सकें।

  * डा. बिन्दल ने कहा कि हमारा संगठन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा जी के मागदर्शन में इस लक्ष्य को पूरा करेगा और कोरोना को हरा कर ही हम दम लेंगे।

  * देश भर से पधारे 33 प्रांतों/केंद्र शासित प्रदेशों  के 121 प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण शिविर में अपने सुझाव और विचार भी व्यक्त किए।

  *  प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिनिधियों को कोरोना की संभावित तीसरी वेव के दृष्टिगत प्रभावितों की सहायता करने और जागरूकता प्रदान करने सम्बन्धी महत्पूर्ण और लाभाकारी जानकारी  भी उपलब्ध करवाई गई है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top