काला अम्ब पंचायत में चल रहे विकास कार्यों जायजा लिया
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत काला अम्ब पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर उपस्थित होकर जायजा लिया।
* जाटावाला में गंदे पानी के नाले के दोनों और आबादी वाली बस्ती है। नाले के ऊपर तीन स्थानों पर पुलिया बनाकर और 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये व्यय कर 3000 लोगों को लाभान्वित किया गया है।
* हमने बाल्मीकि बस्ती कालाअम्ब में महर्षि बाल्मीकि मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन व अन्य विकास कार्य का निरीक्षण भी किया।
* मैनथप्पल सिंचाई योजना सुधार कार्य की प्रगति का मौके पर पहूंच कर जायजा लिया और अधिकारियों को सिंचाई योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
* हम नाहन क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति को लगातार मॉनिटर कर रहे है मौके पर उपस्थित होकर कार्य का जायजा ले रहे है ताकी हमारे लोगों को समय पर इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके..!!
आप सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमारी ताकत है, हमारी ऊर्जा है..!!










































































