बनकला पंचायत में 10 करोड़ रुपये लागत की विकास योजनाओं का उदघाटन
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के समस्त ग्रामवासियों को, मैं आज के ऐतिहासिक दिन की बधाई देता हूं। आज हमने बनकला पंचायत में करीब 10 करोड़ रुपये लागत की विकास योजनाओं का उदघाटन किया।
हमने ढिमकी मंदिर के समीप भुड़पुर सड़क में कन्यौन खडड पर 2.75 करोड़ रुपये और मारकंडा नदी पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो पुलों का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शंभुवाला-बनकला-रखनी सड़क तथा 69 लाख रुपये की लागत से रा.व.मा.पा. शंभुवाला स्कूल के अतिरिक्त भवन का उदघाटन भी किया। 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले माल्लोंवाला-भुड़पुर पेयजल योजना के नवीनीकरण का शिलान्यास भी किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि आप सब जानते हैं, नाहन विधानसभा क्षेत्र की हमारी बनकला पंचायत दशकों से सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं के लिए तरसती रही किन्तु कांग्रेस कार्यकाल में हमारी इस पंचायत की जमकर अनदेखी हुई।
हमारी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
बनकला क्षेत्र के दो पुलों, एक सड़क, एक स्कूल भवन के उदघाटन और पेयजल योजना के शिलान्यास के लिए एक बार पुनः आप सबको बधाई।






































































