6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना कौलावालाभूड़ के_लिये बनेगी वरदान
Main Photo Section
Main Content Section
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूड को #श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बड़ा उपहार मिला है।
* उन्होंने कहा कि #कौलावाला भू़ड़ के लिए 6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना को सिरे चढ़वाने के लिए डा. बिन्दल पिछले काफी समय से निरंतर प्रयास कर रहे थे।
* डॉक्टर बिन्दल ने इस योजना के लिए #प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
* डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन में प्रदान करते हुए कहा कि #नाहन विधानसभा का कौलावाला भूड़ क्षेत्र वर्तमान भाजपा सरकार में विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर है।
* यहां पंचायतो, ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण और #ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
* उन्होंने कहा कि आज भगवान #श्रीकृष्ण जन्ममाष्टमी है और आज के दिन हम भगवान श्री हरी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने के संकल्प को पुनः दोहराते हैं।
* उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने कर्म यानि कर्तव्य को प्रधानता प्रदान करते हुए मनुष्य को #कर्मप्रधान होने की शिक्षा दी है, उसी पथ पर मैं भी आगे बढ़ते हुए जन कल्याण और जनसेवा को अपना कर्म मानते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।
* डा. बिन्दल ने कहा कि उनके प्रयासों से 9 करोड़ रुपये नीमवाली का पुल, 4 करोड़ रुपये अंधेरी का पुल, 8 करोड़ रुपये लवासा चौकी से #कौलावालाभूड़ पक्की सड़क, खांदा का पुल, ढांगवाला के बोर से शुद्ध पेयजल, इलाके के लिए आईटीआई और अनेक छोटे बड़े कार्य संपन्न हुए हैं जो कि ऐतिहासिक उपलिब्धयां हैं।
* उन्होंने कहा कि 6 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना का कौलावालाभूड़ को मिलना हमारे किसानों के लिए किसी #वरदान से कम नही है। इससे जहां कृषि उत्पाद में बढ़ौतरी होगी वहीं किसानों की आर्थिक दशा मजबूत होने से हमारा किसान खुशहाल होगा।
* डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आम जन के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद की उर्जा प्राप्त कर वह निरंतर, दिन-रात जन सेवा में लगे हैं और आने वाले समय में वह नाहन क्षेत्र को एक #माॅडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने का सपना संजोए हुए हैं।
* उन्होंने कहा कि #नाहन क्षेत्र जिसे कभी पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, जो कि राजनीतिक उपेक्षा का शिकार था, आज इस क्षेत्र की गिनती प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र में होने लगी है।
* डा. बिन्दल ने कहा- ‘‘ मैं अपने #नाहन क्षेत्र के लोगों से कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है, अपना स्नेह दिया, आशीर्वाद दिया, सहयोग दिया, उस से #अभिप्रेरित होकर, मैं दृढ़ निश्चय और दृढ़ संकल्प के साथ जनसेवा के लिए निरंतर आगे बढ़ता रहूंगा..!’
Gallery Section






























































