"कालाआम औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के लिए की 2.92 करोड़ रुपये की घोषणा"

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 18.37.18 (1)

Main Content Section

    कालाआम औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए 2.92 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा के लिए, माननीय उद्योग मंत्री श्री बिक्रम सिंह ठाकुर जी का मैं आभार प्रकट करता हूं।

    * स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन पधारे माननीय  उद्योग एवं परिवहन मंत्री श्री बिक्रम सिंह ठाकुर जी के समक्ष मैंने सीएलसी के उदघाटन के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण मांगे भी रखी जिसे उन्होंने पूरा करने का वचन दिया है।

    * कालाआम औद्योगिक क्षेत्र में गत प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री ने लगभग 6 करोड़ रुपये लागत की सड़कों के उदघाटन किए थे व 6 करोड़ रुपये के अनुमान में नई सड़कों की धनराशि दी थी आज शेष बची हुई सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 2.92 करोड़ रुपये की घोषणा की गई जिसके लिए हम नाहन निर्वाचन  क्षेत्र की जनता ओर से उनका आभार प्रकट करते हैं।

    * हमने, कालाआम-त्रिलोकपुर सड़क के सुधार के लिए 4 करोड रुपये का एस्टीमेट उद्योग मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे उन्होंन मूल रूप से स्वीकार किया व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया।

    * नाहन बस अडडा में निर्माणाधीन पार्किंग पर लगभग 6 करोड़ रुपये व बस अडडा सुधार पर लगभग 60 लाख रुपये व्यय किया जा रहा है। उद्योग एवं परिवहन मंत्री जी ने निर्माण कार्य को निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने का आदेश दिया।

      * माननीय परिवहन मंत्री  ने भीमराम अम्बेडकर जी की मूर्ति नाहानाहन बस अडडे पर लगाने के आदेश भी पारित कर दिए हैं।

      * हमने, कालाआम में बस अडडा निर्माण और ट्रांसपोर्ट नगार बनाने की मांग भी रखी जिस पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top