बधाई

#पांच_करोड़_रुपये_की_सीटी_स्कैन_मशीन_पहुँची_मैडिकल_काॅलेज_नाहन

Main Photo Section

बधाई

Main Content Section

#पांच_करोड़_रुपये_की_सीटी_स्कैन_मशीन_पहुँची_मैडिकल_काॅलेज_नाहन

    डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन, चिकित्सीय सुविधा की दृष्टि से लगातार अग्रसर है। याद रहे कि कोविड के दौरान एक सप्ताह के छोटे से समय में अस्पताल में 300 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट लगा कर के अनेकों रोगियों को आक्सीजन प्रदान की गई थी।

     * देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने सिरमौर की जनता के लिए 500 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया।

     * हमने बुधवार सांय निरीक्षण करते हुए पाया कि आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से तैयार हो गया है और आक्सीजन की टेस्ट रिपोर्ट भी चुकी है। 

     * अतः अब हमारे मैडिकल काॅलेज में  800 एलपीएम आक्सीजन पैदा करने की क्षमता हो चुकी है।

     * लंबे समय से नाहन मैडिकल काॅलेज को सीटी स्कैन मशीन का इंतजार था। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि विश्व स्तरीय सीटी स्कैन मशीन नाहन में लगाई जाए। 128 सलाईस सीटी स्कैन मशीन मैडिकल काॅलेज में पहुंच चुकी है और इसको इंस्टाल करने का कार्य चल रहा है।

     * लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से  लगने वाली यह सीटी स्कैन मशीन हर प्रकार के सीटी स्कैन करने में  सक्षम होगी।

     * हम आशा करते हैं कि कुछ ही दिनों में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के माध्यम से सिरमौर की जनता को यह समर्पित किए जाएंगे।

     * मैं, इन दोनों महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए इलाकावासियों को बधाई देता हूं।

आपका डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top