माजरा में नव सृजित उप तहसील का उदघाटन और कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ

आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माजरा में नव सृजित उप तहसील का उदघाटन और कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ करते हुए आनन्द और संतोष की अनुभति हो रही है।

Main Photo Section

Main Content Section

आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माजरा में नव सृजित उप तहसील का उदघाटन और कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ करते हुए आनन्द और संतोष की अनुभति हो रही है।

   * मैं उप तहसील कार्यालय माजरा के लिये जयराम ठाकुर सरकार का कोटि कोटि आभार व्यक्त करता हूँ, धन्यवाद करता हूँ।

    * माजरा क्षेत्र की 12 पंचायतों जिनकी आबादी लगभग 35 हजार है विगत 40-50 वर्षों से माजरा तहसील बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। परन्तु विगत सरकारों ने इस क्षेत्र की इस जायज और महत्वपूर्ण मांग को नजरअंदाज किया परिणाम यह रहा कि क्षेत्र के लोग तहसील के चक्कर काटने को मजबूर रहे।

    * ज्ञातव्य रहे कि माजरा तहसील का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है कई पंचायतें दूरदराज में स्थित हैं और 5-5 दिन में भी एक व्यक्ति का नंबर तहसील और उप तहसील में नहीं आता है।  ऐसे में माजरा उप तहसील का बनना इलाके के लिए नायाब तोहफा है। 

    *  इतना ही नहीं इलाके के लिए केवल दो पटवार सर्कल रखे गए थे जो कि क्षेत्र के लोगों के साथ किसी अन्याय जैसा ही था। वर्तमान में माजरा उप तहसील के साथ तीन नये पटवार सर्कल  सैनवालामुबारिकपुर, मिश्रवाला और कोलर बनाकर क्षेत्र के लोगों को भारी राहत प्रदान की है।

      * माजरा उपतहसील  बनने का कार्य, एक हजार  कार्य जैसा बड़ा है विशाल  कार्य  है, क्योंकि दिन प्रतिदिन पटवार खाने के काम  के लिए कई दिनों तक खड़ा रहना, चक्कर काटना अत्यंत कष्टदायक होता है। अब हर घर में पटवारी है, तहसील की सुविधा है।  आवागमन की असुविधा  नही  है, किराए का खर्च, समय की बर्बादी।

     * वर्तमान भाजपा सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है।   जिस प्रकार क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य हो रहें वह अपने आप में ऐतिहासिक है। 

       * नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए श्री नरेन्द्र मोदी सरकार, भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा जी और  जयराम ठाकुर सरकार का एक बार पुनः कोटिकोटि आभार।

  सचमुच, आज का दिन ऐतिहासिक है अविस्मरणीय है।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top