सुखी का खाला में आई बाढ़ के कारण माजरा क्षेत्र के लोगों का हुआ नुकसान

डा. राजीव बिन्दल ने माजरा क्षेत्र में बाढ़ के कारण पानी और कीचड़ घुसने से हुए नुकसान का आज प्रातः अधिकारियों की एक टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर जायजा लिया।

      सुखी का खाला में आई बाढ़ के कारण माजरा क्षेत्र में लोगों के दुकानों, घरों और पशुशालाओ में कीचड़ और पानी घुस गया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।

Main Photo Section

सुखी का खाला में आई बाढ़ के कारण माजरा क्षेत्र के लोगों का हुआ नुकसान

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने माजरा क्षेत्र में बाढ़ के कारण पानी और कीचड़ घुसने से हुए नुकसान का आज प्रातः अधिकारियों की एक टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर जायजा लिया।

      सुखी का खाला में आई बाढ़ के कारण माजरा क्षेत्र में लोगों के दुकानों, घरों और पशुशालाओ में कीचड़ और पानी घुस गया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।

      डा. बिन्दल ने कहा कि हमने प्रभावितों को राहत मैन्युअल के हिसाब से राहत देने के लिए अधिकारियों से कहा है। हमने खाले के पानी के रिसाव वाले स्थलों पर वॉल लगाकर इसे बंद करने के लिए कहा है ताकि भविष्य में पुनः जल रिसाव से बचा जा सके।

      इस मौके पर एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, नायब तहसील दार माजरा अशोक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण श्री के.एल. चौधरी, राजस्व एवं पुलिस अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा भाजपा पदाधिकरी भी उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top