‘‘ज्ञानोदय शिक्षा योजना के तहत नाहन क्षेत्र के तीन स्कूलों में व्यय होंगे 45 लाख रुपये‘‘

आज सोमवार को नाहन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों में चल रहे भवन निर्माण और मुरम्मत कार्यों की समीक्षा की।

* नाहन विधानसभा क्षेत्र में गत तीन वर्षो के दौरान प्राथमिक स्कूलों के भवनों पर करीब 90 लाख रुपये व्यय किए गए हैं जबकि वर्ष 2020-21 में मुरम्मत पर करीब 13 लाख व्यय हुए हैं।

Main Photo Section

‘‘ज्ञानोदय शिक्षा योजना के तहत नाहन क्षेत्र के तीन स्कूलों में व्यय होंगे 45 लाख रुपये‘‘

Main Content Section

आज सोमवार को नाहन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों में चल रहे भवन निर्माण और मुरम्मत कार्यों की समीक्षा की।

* नाहन विधानसभा क्षेत्र में गत तीन वर्षो के दौरान प्राथमिक स्कूलों के भवनों पर करीब 90 लाख रुपये व्यय किए गए हैं जबकि वर्ष 2020-21 में मुरम्मत पर करीब 13 लाख व्यय हुए हैं।

* स्वर्ण जयंति ज्ञानोदय उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षा योजना के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में 45 लाख रुपये राजकीय तीन स्कूलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

  * इस योजना के तहत 15 लाख रुपये राजकीय प्राथमिक पाठशाला माडल स्कूल नाहन, 15 लाख रुपये राजकीय प्राथमिक पाठशाला माजरा और  15 लाख रुपये राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोगीनंद स्कूल में व्यय किए जाएंगे।

  * इन स्कूलों में यह धनराशि स्कूल भवनों की मुरम्मत, स्कूल के लिए कंप्यूटर सुविधा एवं स्मार्ट क्लास आरम्भ करने, खेल सामान, सांस्कृतिक  परिधान, कोविड के दृष्टिगत थर्मल स्कैनर, सेनिटाइ्रजर आदि पर व्यय किए जाने प्रस्तावित हैं।

* शिक्षा अधिकारियों ने #प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के नाहन स्थित पुराने और जर्जर हो चुके उपनिदेशक भवन के स्थान पर नये भवन के निर्माण की मांग भी रखी, जिसके बारे में हमने उन्हें सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए कहा। साथ ही नाहन ग्राम पंचायत के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी के भवन के लिए भी भूमि के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भी शिक्षा अधिकारियों को कहा।

* इससे पहले शिक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में हमने जिला और प्रदेश में #कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के असामायिक  निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

 * इस बैठक में मुख्य तौर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा श्री करम चंद, आकाश, नरेश, प्रारम्भिक शिक्षा के ओएसडी डा. मोही राम, सैक्शन आफिसर तारा सिंह, अजय जोशी, डाईट प्रिंसिपिल ऋषि पाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल अधिकारी उपस्थित रहे।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top