कून-नैहरला सड़क पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का जायजा

आज मुझे एक सुखद अनुभूति हो रही है..!  बनकला पंचायत के तहत मारकंडा नदी पर एनएच.-7 गुरूद्वारा से कूननैहरला सड़क पर सी.आर.एफ. के तहत स्वीकृत पुल के प्रस्तावित निर्माण स्थल का जायजा लिया..! इस दौरान स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे..!

Main Photo Section

कून-नैहरला सड़क पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का जायजा

Main Content Section

आज मुझे एक सुखद अनुभूति हो रही है..!  बनकला पंचायत के तहत मारकंडा नदी पर एनएच.-7 गुरूद्वारा से कूननैहरला सड़क पर सी.आर.एफ. के तहत स्वीकृत पुल के प्रस्तावित निर्माण स्थल का जायजा लिया..! इस दौरान स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे..!

     पुलों की स्वीकृति से क्षेत्र के लोग अत्यंत खुश हैं, प्रसन्न हैं और गदगद भी हैं..! हों भी क्यों , मारकंडा नदी हमेशा ही बरसात के दिनों में कहर ढाती थी, लोगों की जानें लेती थी..! इन पुलों के निर्माण से लोगों के दुखों का अंत हो जाएगा..!

      आप जनता जर्नादन के सहयोग और प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से हम लगातार नाहन निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहें, बिना रूके, बिना थके..!  

      हम, #मारकंडा नदी पर पुलों के निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयास कर रहे थे..! हमने जनसहयोग से कांग्रेस सरकार में भूख हड़तालें की, पैदल मार्च किए..! आप सबके सहयोग से किए गए ये प्रयास आज फलीभूत हो रहे हैं..!

      प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने हमें मारकंडा नदी पर शंभुवाला क्षेत्र और मोगीनंद में 27.50 करोड़ रुपये लागत के दो पुलों की सौगात नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्रदान की हैं जिसके लिए तहेदिल से आभार, अभिनंदन।

      आप सबका आशीर्वाद, विश्वास, स्नेह और सहयोग हम पर यूं ही बना रहे, ऐसी कामना करता हूं..!

      –आपका डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top