‘‘नैचर पार्क से खिल उठेगा अपना नाहन’’

  हमने आज आज नाहन के समीप वन विभाग द्वारा 9 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहेनैचर पार्क’’ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वन विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि आम जन को इस सुन्दर स्थल का लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके।

Main Photo Section

‘‘नैचर पार्क से खिल उठेगा अपना नाहन’’

Main Content Section

  हमने आज आज नाहन के समीप वन विभाग द्वारा 9 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए जा रहेनैचर पार्क’’ के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वन विभाग को इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि आम जन को इस सुन्दर स्थल का लाभ शीघ्र मिलना शुरू हो सके।

* यह नैचर पार्क नाहन जनपद के लिए विशेषकर, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अभी तक इस पार्क के सिविल कार्य का निर्माण पूरा हो चुका है जिसमें भव्य गेट, अर्टिस्टिक वर्क, फेंसिंग आदि कार्य शामिल है।

* इस नैचर पार्क में कैफेटेरिया, बच्चों के लिए पार्क, हट्स, नव गृह वाटिका, ट्रैकिंग , सार्वजनिक शौचालय, जैसी सुविधाओं के अलावा औषधीय और गैर औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं।

* हमने आप सबके सहयोग से वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में #हैरिटेज शहर नाहन की पुरानी गरिमा को पुनः बहाल करने का प्रयास किया है।

* नाहन शहर में मनोरंजन पार्कों, देश के महापुरूषों की प्रतिमाएं पर्किंग स्थलों, पेयजल, सड़कों, गलियों, स्वच्छता आदि सहित नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

* हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, हमारा नाहन और आसपास का क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से हो। हाल ही में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में टूरिज्म का कार्यालय खोला गया जिसे पर्यटन गतिविधियों में बढ़ौतरी हुई है।

* इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, आमवाला सैनवाला के प्रधान संदीपक, बीडीसी मेम्बर यशपाल, सुखदेव ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।   –डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top