कोविड टीकाकरण में नाहन खंड को मिला प्रथम

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-19 at 13.54.48 (2)

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि  विगत चार सालों में नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ौतरी करने का सफल प्रयास हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वर्ष 2017 के पहले थे, 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इसमें नये जुड़े और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की घोषणाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने हाल ही में की है।

* इस प्रकार नाहन क्षेत्र में 70 साल में केवल 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों का होना और भाजपा सरकार के केवल चार साल में 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एक सीएचएसी का मिलना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

* स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन उपलब्धियों की बात करें तो ईएसआई अस्पताल कालाआम के लिए 96 करोड़ रुपये प्रधाममंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए हैं। इसी प्रकार नाहन मैडिकल कॉलेज में 260 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है।

* आज हमें गौरव प्राप्त हुआ है कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज में नाहन चिकित्सा खंड (धगेड़ा) में 116 प्रतिशत टीकाकरण करके जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके परिमणास्वरूप कोविड को नियंत्रित करने में टीकरण ने अहम भूमिका निभाई है।

* इस मौके पर हम चिकित्सकों, पैरा मैडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हैं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top