नाहन निर्वाचन क्षेत्र की बनकला पंचायत का पूर्णतः भाग्योदय - डा.बिन्दल

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा किमुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन निर्वाचन क्षेत्र की बनकला पंचायत का पूर्णतः भाग्योदय हो गया है और यह पंचायत विकास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में आदर्श ग्राम पंचायत बनने की ओर अग्रसर है।

* आज हमने, नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत में 20.33 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए।

*जैसे कि आप सब क्षेत्रवासी जानते हैं, मारकंडा नदी के उस पार बसी हुई बनकला पंचायत हर बरसात में टापू में बदल जाया करती थी।

* हमने इस पंचायत की बनकला, गवाडो, रखनी गांव को बनकला के पुल से जोड़ा गया और लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण करके रखनी गांव तक 4 करोड़ रुपये की सड़क बनाकर हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया।

* इसी पंचायत में ढिमकी का पुल बनाया गया, कन्योन नदी का पुल बनाया गया और 5.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर भूड गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया।

* मालोंवाला गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया है ढाकवाला-खैरवाला को पक्की सड़क से जोड़ा गया, लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया गया है। गांव कून व नैहरला को जोड़ने के लिए आज 18.50 करोड़ रुपये की लागत से 2 पुलों का शिलान्यास किया गया और यह पुल 3 गांवों के लिए भाग्यविधाता के रूप में उभरेंगे।

* पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। बनकला पंचायत की पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए 1.47 करोड रुपये खर्च किए जा रहे हैं और घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने पर भी 1.20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

* पंचायत की सिंचाई योजनाओं को सुधारने पर 3.30 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे जिसका आज शिलान्यास किया गया है। नैशनल हाईवे के सुधार पर कालाआम से लेकर कटासन माता मंदिर तक लगभग 40 करोड़ रुपये व्यय किए गए व सड़क को बेहतरीन बनाया गया।

* बनकला के नये स्कूल भवन को बनाकर उसका लोर्कापण किया गया। बनकला शंभुवाला में पीएचसी खुलवाई गई जो कि इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है।

* कून गांव में मिडल स्कूल को खोलने की घोषणा भी इलाके में खुशी पैदा करती है।

‘‘एक ही पंचायत में इतने कार्य- न भूतो न भविष्यति..!’’

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top