धारटी में सड़क निर्माण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुझे धारटी क्षेत्रवासियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। हमने धारटी में सड़क निर्माण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

★ धारटी क्षेत्र के 19 गांवों को जोड़नी वाली अति महत्वपूर्ण सेर रेसला-गोपाटिया-पुड़ला-सेर बडोन-मंडाड़ी सनोगा- बगडात-बांह-रैन- कून-बालका-बराटल होते हुए यह सड़क बेंदली पहुंच गई है।

★ धारटी क्षेत्र के 19 गांवों के हजारों लोगों के लिए यह सड़क भाग्य रेखा की तरह है।

★ आज हमने इस निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर धारटी में स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अभिनंदन और स्वागत के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। सड़क बनने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

★ इस महत्वपूर्ण सड़क को बेंदली तक मिलाने के लिए हमने दो तरफ से चार जेसीबी मशीन लगा कर कार्य आरम्भ किया था। इस कार्य का लक्ष्य 31 मार्च रखा था जिसे निर्धारित समय से पूर्व ही पूरा कर लिया गया है।

★ इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top