धारटी के नैहली धीड़ा में 4 करोड रुपये की धीड़ा-मौर्यों-नदाली-नीयोण सड़क की अधारशिला
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र के प्रवास पर रहे। धारटी के नैहली धीड़ा पंचायत में 4 करोड रुपये की लागत से बनने वाली धीड़ा-मौर्यों-नदाली-नीयोण सड़क की अधारशिला रखी।
★इस सड़क के बनने से नाहन विधानसभा क्षेत्र के साथ रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों-हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
★ नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र की तस्वीर वर्तमान भाजपा सरकार में पूरी तरह से बदल रही है। धारटी एक समय में उपेक्षित क्षेत्र माना जाता था जबकि वर्तमान में धारटी में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं।
★ धारटी क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में लिखी जा रही है।
★ आने वाले समय में धारटी क्षेत्र सभी सुविधाओं और सेवाओं से संपन्न क्षेत्र बनेगा, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
★ धारटी की महत्वपूर्ण सड़क के लिए क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।


































































