महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से नाहन में महिला सम्मेलनों का आयोजन
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से आज नाहन में महिला सम्मेलनों का आयोजन किया गया।
★ प्रथम सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हिन्दू आश्रम, नाहन में आयोजित किया गया। दूसरा सम्मेलन एम.सी. हॉल में किया गया जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र की 150 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने भाग लिया और आत्मनिर्भर और स्वरोजगार विषयों पर आयोजित चर्चा में भाग लिया।
★ इन सम्मेलनों में लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती रश्मिधर सूद ने प्रमुखता से भाग लिया।
★ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का शिक्षित और आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। महिला समाज की धूरी है इसलिए उनका मानसिक, शारिरिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
★ नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने और सेवा कार्य में लगे हुए हैं। स्वयं सहायता समूह की हमारी बहनों ने कोरोना संकट में शानदार कार्य किया है। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जहां कोरोना संकट में कपडे के मास्क बनाकर घर-घर वितरित किए वहीं सैनिटाईजर और राशन वितरण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है।
★ नाहन विधानसभा क्षेत्र में हम ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं जिसमें 1.50 लाख नींबू के पौधों का रोपण महिला समूहों के माध्यम से गत वर्ष में किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सिलाई मशीनें, निटिंग मशीनें और दोना पत्तल की मशीन भी प्रदान कर रहें ताकि हमारी मातृ शक्ति आत्मनिर्भर बन सकें। आज आयोजित महिला सम्मेलनों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
★ स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी और सम्मेलन के आयोजन में सहयोग के लिए हम नाबार्ड का आभार प्रकट करते हैं। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक श्री सुधांशु मिश्रा, जिला प्रबन्धक श्री गौरव, अरावली समूह के यशपाल शर्मा जी ने विशेष रूप से सम्मेलन में भाग लिया।
★ नाबार्ड की ओर से स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।
★ सम्मेलन के अवसर पर नाबार्ड की ओर से 1.37 करोड रुपये के ऋण के चैक स्वयं सहायता समूहों को बांटे गए।
★ हमारी ओर से भी 150 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को 5-5 हजार रुपये बतौर अर्थिक सहायता के पत्र प्रदान किए गए।


































































