नाहन के पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण का शिलान्यास

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन जनपद में शिवरात्रि महा पर्व की धूम रही। भोले बाबा के भक्त सुबह से ही शिवालयों में कतारबद्ध खड़े रहे।

★ शिवरात्रि के पवन अवसर पर नाहन के ऐतिहासिक पौड़ी वाला शिव मंदिर और रानीताल शिवालय नाहन में भोले बाबा के दर्शन किये।

★ इस मंगलमय अवसर पर पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण का शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग की नई मंज़िले नई राहें योजना के तहत 85 लाख रुपए की लागत से मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

★ नाहन के समीप पौड़ीवाला में प्राचीन शिवालय स्थित है। मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं ‘‘शिवलिंग’’ के रूप में यहां प्रकट हुए हैं। इस शिवालय को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी माना जाता है।

★ प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म विभाग के अन्तर्गत ‘‘नई मंजिलें नई राहें‘‘ परियोजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत हुई है। इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण होने से जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओ को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी वहीं यह ऐतिहासिक शिवालय प्रदेश और देश के मानचित्र पर उभरेगा।

★ हम काफी लंबे समय से पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रयासरत थे जो अब जाकर फलिभूत हुआ है। पौड़ीवाला के इस शिव मंदिर के प्रति नाहन क्षेत्र के हजारों लोगों में भारी श्रद्धा है और वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में पौड़ीवाला मंदिर के समीप तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया है।

★ मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण में भव्य गेट, पार्किंग, सामुदायिक भवन, भंडारा स्थल, सुन्दर पार्क, शौचालय और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं।

★ नाहन क्षेत्र के पुराने, धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

★ ऐतिहासिक पौड़ीवाला शिव मंदिर को ‘‘नई मंजिल नई राहें’’ योजना में शामिल करने और मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए 85 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास कार्य के लिये आप सबको हार्दिक बधाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top