नाहन स्नातकोत्तर महाविद्यलय में वार्षिक समारोह आयोजित

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने आज मंगलवार को डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यलय नाहन के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शानदार कार्यक्रम आयोजन के लिये कॉलेज प्रबंधन को बधाई।

★ इस अवसर पर हमने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे छोटे-छोटे शोध कार्यों के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण और पौधरोपण जैसे विषयों पर अपनी उर्जा लगाएं ताकि समाज और राष्ट्र को इसका लाभ मिल सके।

★ यह जरूरी नहीं है कि कोई पी.एच.डी. का छात्र ही किसी विषय पर शोध कर सकता है बल्कि कॉलेज स्तर का कोई भी विद्यार्थी अपने कॉलेज के प्राचार्य के मार्गदर्शन में सामाजिक और आर्थिक विषयों पर भी शोध कार्य कर सकते हैं।

★ हिमाचल के सबसे पुराने डिग्री कॉलेज में से एक नाहन कॉलेज से कई होनहार विद्यार्थियों ने यहां शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

★ एक जन प्रतिनिधि के नाते हम जहां विभिन्न विकास कार्यों जैसे, सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं वही सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों जैसे जल संरक्षण, पर्यावरण और पौधरोपण जैसे विषयों पर भी गंभीरतापूर्व विचार कर आगे बढ़ रहे हैं।

★ कॉलेज परिसर में अतिरिक्त भवन, आवासीय भवन के निर्माण के साथ खेल मैदान विकसित करने के कॉलेज प्रबन्धन के आग्रह को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

★ इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top