प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत फायर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर समय पर नियंत्रण पाने हेतु आज हमने फायर आफिस नाहन में फायर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

★ इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री ओमापति जमवाल, एसडीएम श्री रजनीश, अधिशासी अभियंता जल शक्ति श्री आशीष राणा, व फायर बिग्रेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

★ बैठक में निर्णय लिया गया कि नाहन शहर में जो थ्पतम भ्लकतंदकजे लगाए गए हैं उनकी हर महीने टेस्टिंग की रिपोर्ट एसडीएम व पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की जाएगी।

★ इसके साथ ही कल यानि 18 मई को एसडीएम नाहन की अध्यक्षता में एक मैसिव ड्रिल (सघन अभ्यास) की जाएगी जिसमें फायर बिग्रेड, जल शक्ति विभाग और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे ताकि संभावित अगजनी की दुर्घटना की सूरत में विलंब को रोका जा सके।

★ पिछले कल सोमवार यानि 16 मई को नाहन शहर कीे तंग गली में आगजनी की जो घटना हुई, उसमें फायर बिग्रेड के प्रयास से आग पर अच्छे तरीके से काबू पाया गया। परन्तु एक्सरसाईज अच्छी की होती तो 15 मिनट और बचाए जा सकते थे, इस विषय पर बैठक में कड़ा संज्ञान लिया गया है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top