नाहन शहर में विद्युत सप्लाई की बेहतरी हेतु 57.52 करोड़ रुपये स्वीकृत

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुझे नाहन क्षेत्रवासियों को यह बताते हुए आनंद की अनुभूति हो रही है कि नाहन शहर में विद्युत सप्लाई को भविष्य के लम्बे समय के लिए बेहतर करने के लिए 57.52 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है।

★ श्री जय राम ठाकुर सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की गई है।

★ बिजली विभाग की इस प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि शहर के तीनों फीडर को एक दूसरे के साथ कनैक्ट किया जाएगा ताकि एक फीडर में फाल्ट आने पर दूसरे से सप्लाई चलाई जा सके, यानि अब बिजली की सप्लाई बाधित नहीं होगी।

★ वर्तमान में हमारे शहर में 165 ट्रांसफारमर कार्यरत हैं इन सभी की पॉवर को बढ़ाया जा रहा है।

एक पावर हाउस दो सड़का पर बनाया जा रहा है दूसरा पावर हाउस 33/11केवी 2ग्10 एमवीएजीआईएस जड़जा में लगाया जाएगा।

★ इस परियोजना के तहत 630 केवीए के चार, 250 केवीए के 22, 250 केवीए/डीटी के 31, 400 केवीए/डीटी के 4, 630 केवीए/डीटी के 4 नये सब स्टेशन लगाए जाएंगे। इसी प्रकार एलटी वायर, एचटी वायर एवं केबल को बदला जाएगा तथा इसका विस्तार किया जाएगा।

★ ट्रांसफार्मरज साईटस को सुरक्षित व सुव्यवस्थित करना इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

★ उक्त महत्वपूर्ण बिजली परियोजना के लिए आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top