पुलिस लाईन के समीप बनने वाली पार्किंग का भूमि पूजन

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने रविवार को हमने नगर परिषद नाहन के सौजन्य से वार्ड न. 6 में पुलिस लाईन के समीप बनने वाली पार्किंग का भूमि पूजन किया।

★ ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर नाहन के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए नाहन शहर में विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा। नाहन शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के साथ शहर की दूसरी सबसे बड़ी समस्या पार्किंग पर गंभीरतापूर्ण फोकस करते हुए नये पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है।

★नाहन शहर के सौंदर्यकरण और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि अतीत में नगीना कहा जाने वाला अपना नाहन शहर एक बार फिर से नगीना बन कर चमके।

★नाहन शहर की पार्किंग समस्या का गहराई से अध्यनन करने के उपरांत बस स्टैंड में हिमाचल की सबसे बड़ी पार्किंग बनाकर जन समर्पित की गई है। शिमला रोड़ के नाले को समतल कर यहां पर शानदार पर्किंग बनाई गई है।

★ढाबों मोहल्ले में पार्किग का निर्माण किया गया और अब इसका विस्तार किया जा रहा है। पक्का तालाब के समीप नगर परिषद के पुराने भवन को तोड़कर बहुमंजिला पाकिग का निर्माण कार्य तीव ग्रति से चल रहा है।

★हम काम में विश्वास रखते हैं और नाहन की जनता ने हमारे कर्म और सेवा भाव पर ही भरोसा और विश्वास करते हुए हमें इतना स्नेह और प्रेम दिया। लोकपंतत्र में जनप्रतिनिधि का कार्य जनता की सेवा है और हमने सेवा कार्य को अपना धर्म और कर्म माना है।

★यह अत्यंत हास्यास्पद है कि कांग्रेस के कुछ नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्य बता कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु नाहन की जनता भोली जरूर है पर समझदार है।

★नगर पालिका नाहन विकास और जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। हम नाहन में बन रहे विभिन्न पर्किंग स्थलों के लिए नगर पालिका का नगरजनों की ओर से आभार प्रकट करते हैं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top