डा. बिन्दल ने ‘‘संकल्प पत्र’’ जन समर्पित किया
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु एक ‘‘संकल्प पत्र’’ मीडिया के माध्यम से जन समर्पित किया है।
‘‘ऐसा होगा भविष्य का हमारा नाहन विधानसभा क्षेत्र’’ नामक संकल्प पत्र में हम रखे गए लक्ष्यों को आगामी पांच सालों में पूरा करने का संकल्प लेते हैँ!
हमने इस संकल्प पत्र में नाहन विधानसभा में जहां सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर फोकस किया है वहीं रोजगार और शिक्षा को विशेष महत्व दिया है।
इसके अलावा हमने कई ऐसे महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों को अपने संकल्प पत्र का हिस्सा बनाया है जिससे आने वाले समय में हमारा नाहन क्षेत्र प्रदेश में अग्रणी विधानसभा बन कर उभरेगा।
हमने, पांच साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और जन सेवा के कार्यों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जीवन के अंतिम सांसों तक नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे!



































































