लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम् बिडला की अध्यक्षता में कॉमन वैल्थ पार्लियामेंटरी कांफ्रेस संपन्न

Main Photo Section

Main Content Section

आज दिल्ली लोक सभा में राष्ट्रीय स्तर की Common Wealth Parliamentary Association की कॉन्फ़्रेन्स श्री ओम् बिडला जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 24 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लिया इससे पूर्व कॉमन वेल्थ पार्लियामेंट्री असोसीएशन  की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई जिसमें CPA India के 12 मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

बताना चाहेंगे कि डॉक्टर राजीव बिंदल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा CPA India क्षेत्र के एक्जीक्यूटिव सदस्य हैं । CPA की बैठक में बोलते हुए डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश  e-vidhaan, e-Constituency management और e-committee में लीडर है व हम पूरे देश को अपनी इस विद्या से अवगत कराने के लिए उत्सुक हैं।

विधानसभा अध्यक्षों की इस कार्यशाला में प्रश्नकाल से लेकर सत्र की अवधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई ।  देश इस दिशा  में आगे बढ़ रहा है कि संसद और विधान सभाएँ समाज उपयोगी बने, लोकतंत्र उपयोगी बने, इस विषय पर देश भर में नियम बनने के लिए प्रक्रिया चल पड़ी है ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top