माजरा और हरिपुर क्षेत्र में शिलान्यास और उदघाटन

डा. राजीव बिन्दल ने शुक्रवार को कोलर, धौलाकुंआ, माजरा हरिपुर खोल पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने शुक्रवार को कोलर, धौलाकुंआ, माजरा हरिपुर खोल पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।

माजरा उप तहसील की 12 पंचायतों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में विकास की नई गाथा लिखी गई है। 

पूर्व कांग्रेस सरकारों में यह क्षेत्र उपेक्षित रहा किन्तु वर्तमान में इस क्षेत्र में जहां नई उप-तहसील खोली गई, नये पटवार सर्कल खोले गए, नई पंचायते खोली गईं हैं, वहीं सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के केन्द्र में अभूतपूर्व कार्य संपन्न हुए हैं। 

माजरा उप-तहसील की विभिन्न पंचायतों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 

आज कोदेवाला राजकीय उच्च विद्यालच का उदघाटन किया गया है, इसी कोदेवाला स्कूल को मिडल भी वर्तममान सरकार के कार्यकाल में ही बनाया गया था। 

लोहगढ़ स्कूल भी हमारे इसी कार्यकाल में बना है, हरिपुर खोल की जमा दो स्कूल भी इसी कार्यकाल में बनी है। इस प्रकार भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में इस इलाके में बहुत ही शानदार कार्य किए हैं। 

आज धौलाकुआं में प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया।

उदघाटन और शिलान्यास:

*प्रवास के दौरान विभिन्न योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास का ब्यौरा रू 

*नव स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय कोदेवाला का उदघाटन। 

*रा.व.मा. कोलर साइंस लैब भवन का शिलान्यास-1.45 करोड़

*रा व.मा. पा.माजरा परीक्षा भवन उदघाटन-16 लाख रुपये

*पीएचसी माजरा अतरिक्त भवन उदघाटन- 36 लाख रुपये

*माजरा-मिश्रवाला रिंग रोड़ का उदघाटन -3.87 करोड़

*माजरा पेयजल योजना का लोकार्पण- 80.60 लाख रुपए

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top