नाहन में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि रविवार को नाहन में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का शानदार आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में महिला मोर्चा सदस्यों और हमारी मातृ शक्ति ने भाग लिया।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि रविवार को नाहन में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का शानदार आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में महिला मोर्चा सदस्यों और हमारी मातृ शक्ति ने भाग लिया। 

सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदू गोस्वामी जी और दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया और नाहन के दूरदराज के क्षेत्रों से सम्मेलन में पधारी हमारी माताओं और बहनों का मार्गदर्शन किया।

आज के इस शानदार कार्यक्रम में मेहमान के रूप में पधारने पर हम सुश्री इंदू गोस्वामी जी और श्रीमती दीप्ती रावत जी का आभार प्रकट करते हैं

इसके साथ ही हमारे नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्र से पधारी हमारी माताएं और बहनों का भी हम कोटि-कोटि आभार।

मातृ शक्ति हमारी ताकत है हमारी शान है हमारा गौरव है। हमने माताओं और बहनों की विभिन्न समस्याओं को निपटाने का प्रयास किया है। पानी की समस्या, पुल की समस्या, शिक्षा की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, ये ऐसी समस्याएं हैं जो हमारी माताओं और बहनों को सीधे और ज्यादा प्रभावित करती हैं। 

आज नाहन शहर को पेयजल संकट से मुक्त करके शहर को जल की प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है। आज माताओं- बहनों को सुबह उठकर नल के आगे घंटों नहीं खड़ा होना पड़ता है।

नाहन क्षेत्र में इतनी सड़कें और पुल बन गए हैं कि अब बेरोकटोक काम काज के लिए हमारी माताएं हमारी बहने घर से बाहर निकल सकती हैं।

आज के सम्मेलन में जो संकल्प हमारी माताओं और बहनों ने भाजपा सरकार बनाने का लिया है उसके लिए अगले चंद दिनों तक भाजपा सरकार के कार्यों के बारे में जन सम्पर्क अभियान चलाएंगी।

हिमाचल में एक बार पुनः भाजपा की सरकार का शानदार ढंग से गठन होगा, यह भरोसा और विश्वास आज सम्मेलन में हजारों की संख्या में पधारी हमारी मातृ शक्ति की भागीदारी और उनके संकल्पों से और मजबूत हुआ है।

Gallery Section

3
previous arrow
next arrow

My Blogs

Recent Posts

Scroll to Top