श्री रमेश चौधरी अध्यक्ष एवं श्रीमती माया देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Main Photo Section

Main Content Section

  नाहन खण्ड विकास समिति में सर्वसम्मती से अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित श्री रमेश चौधरी व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित श्रीमती माया देवी निर्वाचित हुई।
  बीडीओ ऑफिस नाहन में एस.डी.एम. श्री राजीव संख्यान की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन बैठक में भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने भाग लिया। कांग्रेस की तरफ कोई भी सदस्य निर्वाचन बैठक में नहीं पहुंचा।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा समर्थित नाहन खण्ड विकास समिति के गठन की समस्त क्षेत्र वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।
  डॉ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों और निर्णयों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय से लेकर पंचायती राज चुनाव में जनता ने कांग्रेस के खिलाफ अपना जनमत दे दिया है और प्रदेश में कॉंग्रेस सरकार जाने वाली है और भाजपा सरकार आने वाली है।
  एस.डी.एम. श्री राजीव संख्यान ने आज ही नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी और उपाध्यक्ष श्रीमती माया देवी को शपथ भी दिलवाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top