रुण नदी में फंसे 65 वर्षीय बनारसी का सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू
मदद के लिए उफनती नदी में उतरे अंशुल ने भी दिखाई अदम्य हिम्मत
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बर्मापापड़ी में रुण नदी में आई अचानक बाढ़ में फंसे 65 वर्षीय बनारसी को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से देर सायं सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं, बनारसी की मदद के लिए उफनती नदी में उतरे जाँबाज 25 वर्षीय अंशुल स्वयं नदी पार कर सुरक्षित घर पहुंच गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस दौरान वह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। उन्होंने कहा कि बनारसी और अंशुल को नदी से निकालने के जब सभी प्रयास विफल हो गए, तो एयरलिफ्ट के लिए सेना से आग्रह किया गया।
डॉ. राजीव बिंदल ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की और इसके लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से फोन पर उस जाँबाज युवक अंशुल की भी बात करवाई गई, जिसने बनारसी की मदद के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतरकर साहस का परिचय दिया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी संबंधित एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने जिस तत्परता और साहस के साथ रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया, वह सराहनीय है।
उन्होंने इस कठिन किंतु सफल रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले सेना, जिला एवं पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय लोगों तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।
शीर्षक को और प्रभावशाली बनाएं
घटना का क्रम और स्पष्ट करें
भाषा को अधिक आधिकारिक बनाएं

































































