हरीपुर खोल में 180 रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच और निशुल्क औषधि वितरण: डॉ. बिंदल
माँ दुर्गा के पावन नवरात्र अवसर पर गुरुवार को नाहन विधानसभा के दूरदराज क्षेत्र हरीपुर खोल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। . . .
Main Photo Section
Main Content Section
माँ दुर्गा के पावन नवरात्र अवसर पर गुरुवार को नाहन विधानसभा के दूरदराज क्षेत्र हरीपुर खोल में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस कैंप का आयोजन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्दर मोदी जी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
डॉ. बिंदल ने इस मौके पर पंडित दीन दयाल जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित हरिपुर खोल और अगड़ी वाला क्षेत्र के लिए यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अत्यंत लाभदायक है।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित श्री साईं हॉस्पिटल, नाहन के सौजन्य से भाजपा मण्डल माता कटासन द्वारा इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।
शिविर में आने वाले सभी 180 रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवा वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर 75 आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किट का वितरण भी किया गया जिसमें कंबल व अन्य सामान भी शामिल है।






























































