स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन में संशोधन कर के दोबारा भेजा
स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल सरकार ठाकुर कौल सिंह जी को e-mail के माध्यम से पूर्व में दिए गये ज्ञापन में संशोधन कर के दोबारा एक ज्ञापन भेजा जिसमे निम्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है ! नाहन विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित चन्द महत्वपूर्ण मुद्दें आपको प्रेषित कर रहा हूॅ, आशा करता हूॅ कि इन लम्बित मुद्दों का समाधान आप बिना देरी के करेंगे ।
Main Photo Section
Main Content Section
स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल सरकार ठाकुर कौल सिंह जी को e-mail के माध्यम से पूर्व में दिए गये ज्ञापन में संशोधन कर के दोबारा एक ज्ञापन भेजा जिसमे निम्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है ! नाहन विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित चन्द महत्वपूर्ण मुद्दें आपको प्रेषित कर रहा हूॅ, आशा करता हूॅ कि इन लम्बित मुद्दों का समाधान आप बिना देरी के करेंगे ।
1- ग्राम पंचायत धौलाकुआं के रामपुर भारापुर की पी.एच.सी. का नोटिफिकेशन बदल कर ई.एस.आई. किया गया है जिसे वापिस पी.एच.सी. बदलने हेतु अनेक बार घोषणा की जा चुकी है परन्तु अभी तक नहीं हुआ है
2- पी.एच.सी. एवं हैल्थ सैन्टरों के भवन निर्माण की धनराशियॉ विभाग द्वारा अन्यत्र खर्च कर दी गई थी । यह राशियॉ दोबारा जारी करने के लिए अनेक बार आपके द्वारा आशवस्त किया गया परन्तु यह नहीं हो पाया, इसे शीघ्र करना होगा ।
व हैल्थ सैन्टर कालाअम्ब
व हैल्थ सैन्टर धौलाकुआं
व हैल्थ सैन्टर मंडलाहॉ
व हैल्थ सैन्टर पंजाहल
व हैल्थ सैन्टर मीरपुर कोटला
व हैल्थ सैन्टर कोलर
व हैल्थ सैन्टर सैनवाला
व पी. एच. सी. बनेठी
व पी. एच. सी. जमटा
3- पी.एच.सी. कौलांवाला भूड की फिमेल हैल्थ वर्कर को नाहन में रखा गया है जोकि जनता के साथ अन्याय है ।
4- नाहन का वार्ड ब्वाय दघेड़ा पी.एच.सी. में रखा गया है यह भी गलत है ।
5- आर.के.एस. द्वारा गत दिनों अनेक टैस्टों के रेट बढ़ा दिए गए थे जो गलत है उन्हें वापिस किया जाना चाहिए ।
Gallery Section