Loading Title...
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटी त्रिलोकपुर पंचायत में विकास कार्यों को मंदिर न्यास के माध्यम से करवाने की वकालत की गई है। पंचायत के दर्जनों निवासियों के साथ डीसी कार्यालय का मार्च किया। साथ ही दो दर्जन के आसपास ऐसी मांगें रखी, जिन पर खर्चा मंदिर न्यास के माध्यम से करने की पैरवी हुई।
Main Photo Section
Main Content Section
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटी त्रिलोकपुर पंचायत में विकास कार्यों को मंदिर न्यास के माध्यम से करवाने की वकालत की गई है। पंचायत के दर्जनों निवासियों के साथ डीसी कार्यालय का मार्च किया। साथ ही दो दर्जन के आसपास ऐसी मांगें रखी, जिन पर खर्चा मंदिर न्यास के माध्यम से करने की पैरवी हुई।
डीसी को लिखे पत्र में कहा कि त्रिलोकपुर पंचायत की आबादी तीन हजार के आसपास है, जहां सडक़ें टूटी हुई हैं, स्ट्रीट लाईटस गुल हैं, बारिश में परेशानी बढ़ जाती है। बरसात में पंचायत के भीतर घरों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यहां तक की पूरा दिन इंतजार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे व सरकारी कर्मचारी घरों से नहीं निकल पाते हैं।