डा. बिन्दल ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर से भेंट की
श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी से भेंट करके हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के काला-अम्ब औद्योगिक क्षेत्र के लिए 50 बिस्तरों का का हस्पताल स्वीकृत करने के लिए अनुरोध किया।
Main Photo Section
Main Content Section
श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी से भेंट करके हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के काला-अम्ब औद्योगिक क्षेत्र के लिए 50 बिस्तरों का का हस्पताल स्वीकृत करने के लिए अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि हमने श्री तोमर जी से अनुरोध किया कि काला-अम्ब औद्योगिक क्षेत्र में बहुत से उद्योग है, जिनमें हजारों कर्मचारी कार्यरत है। इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र में केवल ई0 एस0 आई0 की एक डिस्पैन्सरी मात्र है, जिसमें एक चिकित्सक केवल 9 बजे से 4 बजे के मध्य उपलब्ध रहता है। उद्योगों में होने वाली दुर्घटना व अन्य बिमारियों के लिए राजकीय हस्पताल नाहन आना पडता है व ई0 एस0 आई0 की सुविधा प्राप्त करने के लिए इन्हें बद्दी में स्थित ई0 एस0 आई0 हस्पताल में जाना पड़ता है जोकि काला-अम्ब से 3 घण्टे की दूरी पर है, दूसरे जिला में है व सीधे आवागमन का कोई साधन नही है ।
इसलिए हमने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मन्त्री से अनुरोध किया है कि काला-अम्ब में एक 50 बिस्तरों का ई0 एस0 आई0 हस्पताल का बनाया जाना नितान्त आवश्यक है । ऐसा होने से ईएसआई लाभार्थियों को बहुत बड़ा लाभ होगा ।






























































