नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की पेयजल एवं सिंचाई की समस्याओं का समाधान

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की पेयजल एवं सिंचाई की समस्याओं के समाधान के लिए स्थाई योजनाऐं बनाने की आवश्यक्ता है । इस दिशा में पिछले 1½ वर्ष में, विधायक बनने के बाद से ही गम्भीर प्रयास शुरू किए गए है ।

पेयजल की समस्या अलग-अलग इलाके में अलग प्रकार की है व उनका समाधान भी अस्थाई व स्थाई अलग-अलग प्रकार से किया जाना है ।

धारटीधार के इलाके में बनाई गई पेयजल योजनाओं के स्त्रोत गर्मियों में सूख जाते है जिसके कारण गर्मियों में जनता प्यासी रहती है। धारटी की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए एक ही रास्ता है – धारटी के समस्त पेयजल योजनाओं के टैंको में गिरि नदी से पानी उठा कर डालना ।

इस दिशा में विधायक प्राथमिकता डाल कर कार्य शुरू कराया गया । आज बताते हुए सन्तोष होता है कि उठाऊ पेयजल योजना देवका पुडला, नावणी जमटा, पंजाहल, धगेड़ा, थाना कसोगा, बिरला, सैन की सेर, व नाहन पंचायतों के लिए गिरि नदी से design की गई है । गिरि से पानी उठाकर उक्त सभी पंचायतों की पेयजल योजनाओं में पानी डाला जाऐगा । इस योजना का प्रारूप 6 करोड 50 लाख रुपये का तैयार किया गया और इस योजना की preliminary स्विकृती प्राप्त हो गई है । इस योजना की AA&ES लेकर टैंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है । इस योजना का धन NRDWP (National Rural Drinking Water Supply Programme) योजना के अन्तर्गत प्राप्त होगा ।

इसी प्रकार जो सम्यक विचार पूर्व में किया उस पर गम्भीरता से कार्य करते हुए . . .

– जलाल नदी में तीन Low Height Dam लगाने की डी0पी0आर0 बना दी गई है ।

– रूण नदी में तीन स्वू Low Height Dam लगाने की डी0पी0आर0 बना दी गई है ।

– नहर स्वार पेयजल योजना की पाईपों को बदलने हेतु डी0पी0आर0 बना दी गई है ।

– खैरी से उठाऊ पेयजल योजना की पाईपों को मजबूत करने के लिए बोगरिया के लिए डी0पी0आर बना दी गई है ।

– शुंकर नदी की Channelization का काम शुरू कर दिया गया है ।

– मारकण्डा नदी की Channelization की डी0पी0आर0 बनाने के लिए Out Sourcing के टैण्डर कर दिए गए है ।

मात्तर खड्ड, बाता ट्रिब्यूट्रीज, धौण खड्ड, जलमूसा, सुकी खाला, सूदावाला खाला, कौंथरों खाला, मण्डी खाला आदि की डी0पी0आर0 पर काम होना है ।

कौलांवाला भूड – चासी के डैम की डी0पी0आर0 अभी बननी है ।

सालानी खड्ड, कण्डईवाला खड्ड, बलसार खड्ड पर अनेक स्थानों पर डैम की डी0पी0आर0 तैयार करनी है।

 

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top